1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:15 pm IST,  Updated : May 31, 2019 06:22 pm IST

2 जून की  सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 20 जून को रात 02 बजकर 30 मिनट तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 20 दिनों के दौरान बुध मिथुन राशि में ही रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury transit gemini
mercury transit gemini

मिथुन राशि
बुध का ये गोचर आपके पहले स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही जीवन में भरपूर यश-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पैसों के मामले में भी आपको किसी खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 20 जून तक इस राशि की महिलाओं के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी | आपको करियर में लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी संतान को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। अतः 20 जून तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो सके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए। इससे आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
बुध का ये गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप 20 जून तक अपना काम निकलवाने के लिये झूठ बोलने से बिल्कुल भी नहीं घबरायेंगे, लेकिन इस दौरान आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा। इस बीच आपको किसी पर सन्देह करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर भी सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाने की जरूरत है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान आपके खर्च भी अधिक हो सकते हैं। अगर आप इस दौरान कोई नया वाहन लेने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि हरे रंग का वाहन बिल्कुल न लें या फिर 20 जून के बाद ही लें। साथ ही 20 जून तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये श्री गणेश भगवान की पूजा करें और इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा जरूर करें। इससे आपके साथ सब बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल