1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:15 pm IST,  Updated : May 31, 2019 06:22 pm IST

2 जून की  सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 20 जून को रात 02 बजकर 30 मिनट तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 20 दिनों के दौरान बुध मिथुन राशि में ही रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury transit gemini
mercury transit gemini

धनु राशि
बुध का ये गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। 20 जून तक की गई समुद्री यात्राएं आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं | इस दौरान आपकी कलम की ताकत बड़े से बड़े शत्रु को भी परास्त करने का काम करेगी | इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामले में चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी | अत: 20 जून तक इन सब चीजों का लाभ पाने के लिए आपको मंदिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए | इससे आपके साथ सब चीज़ें अच्छी होंगी।

मकर राशि
बुध का ये गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको 20 जून तक बहुत अच्छे फलों की प्राप्ति नहीं हो पायेगी। बुजुर्गों को इस दौरान अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपको किसी तरह का लालच करने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान आपको भी आंख संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। अतः 20 जून तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये   घर की महिला अपने बायें हाथ में चांदी का छल्ला पहनें। साथ ही किसी शुभ काम के लिये जाते समय किसी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें और हो सके तो कन्या को शगुन के रूप में फूल गिफ्ट करें। इससे आपका काम जरूर सफल होगा और आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल