1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:15 pm IST,  Updated : May 31, 2019 06:22 pm IST

2 जून की  सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 20 जून को रात 02 बजकर 30 मिनट तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 20 दिनों के दौरान बुध मिथुन राशि में ही रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury transit gemini
mercury transit gemini

सिंह राशि
बुध का ये गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कोशिशें जारी रखनी चाहिए | साथ ही व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च करने से और बिना वजह अपना समय बर्बाद करने से आपको बचना चाहिए। इसके अलावा 20 जून तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में शुभ फल सुनिश्चित होंगे और अशुभ फलों से आपको मुक्ति मिलेगी।  

 कन्या राशि
बुध का ये गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से 20 जून तक आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने काम से और कार्यस्थल से बहुत लगाव होगा। आप व्यवहार कुशल बने रहेंगे और आपकी प्रतिभा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप सबके चहेते भी होंगे। आपको अपने कामों में दूसरों से हर समय मदद मिलेगी। आपके पास हर तरह के सुख-साधन भी मौजूद होंगे। लिहाजा 20 जून तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। इससे आपको मिलने वाले शुभ फल सुनिश्चित होंगे।      

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल