1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

2 जून को बुध कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, पूरे 20 दिन इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:15 pm IST,  Updated : May 31, 2019 06:22 pm IST

2 जून की  सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 20 जून को रात 02 बजकर 30 मिनट तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 20 दिनों के दौरान बुध मिथुन राशि में ही रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury transit gemini
mercury transit gemini

कुंभ राशि
बुध का ये गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से 20 जून तक आप बहुत खुश रहेंगे। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। आपके परिवार में समृद्धि होगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी पैतृक सम्पत्ति से फायदा हो सकता है। जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिये भी 20 जून तक स्थिति अच्छी रहेगी। अतः 20 जून तक हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे हर तरह से आपकी वृद्धि सुनिश्चित होगी।

मीन राशि
बुध का ये गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख मिलता रहेगा | धन के साथ ही आपकी आयु में भी बढ़ोतरी होगी | सरकारी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा | आपकी उन्नति सुनिश्चित होगी | इस दौरान आप धैर्यवान बने रहेंगे | अत: 20 जून तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए  
- बुध के मंत्र का जप करें –
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
इससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल