1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 08:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:39 am IST

2 सितंबर की रात 08 बजकर 59 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 सितंबर  तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercurt Transit Leo
Mercurt Transit Leo  

सिंह राशि
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान को भी कुछ परेशानी हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में दिक्कतें आ सकती है। अत: बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की चीज़ें मन्दिर में दान करें।

कन्या राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके परिवार की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको शैय्या सुख प्राप्त होगा। साथ ही आपके धन में बढ़ोतरी होगी और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अतः बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए 19 सितम्बर तक पीले रंग का धागा अपने गले में पहनें और बाद में उसे साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके काम बनते जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल