1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 08:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:39 am IST

2 सितंबर की रात 08 बजकर 59 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 सितंबर  तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercurt Transit Leo
Mercurt Transit Leo

तुला राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से धन की हानि हो सकती है। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। 19 सितम्बर तक जो भी फैसला लें, सोच समझकर लें और अपने समय को व्यर्थ न करें। आपका समय बहुत कीमती है, इसे बचाकर चलें। तो आज से 19 सितम्बर तक अशुभ फलों से बचने के लिए और अपनी स्थिति ठीक बनाये रखने के लिए अपने गले में तांबे का पैसा धारण करें। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। साथ ही आपके पिता की उन्नति होगी। आपका जीवन खुशनुमा बना रहेगा। व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगी। 19 सितम्बर तक आपकी यात्रा सुखद रहेगी। कठिन समय में आपको दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा। अतः बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें। हो सके तो 19 सितम्बर तक दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। इससे आपकी खूब उन्नति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल