1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 08:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:39 am IST

2 सितंबर की रात 08 बजकर 59 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 सितंबर  तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercurt Transit Leo
Mercurt Transit Leo

कुंभ राशि  
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके ससुराल पक्ष को धन का फायदा होगा, साथ ही आपको भी आर्थिक रूप से फायदा होगा। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो आपका समय अच्छा बीतेगा। साथ ही आपको किसी मुकदमे या झगड़े से किसी प्रकार की उलझन नहीं होगी। अत: बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पानी में भिगोये हुए हरे मूंग का मन्दिर में दान करें। इससे जीवन में सब अच्छा होगा।

मीन राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे, जो सबको प्रभावित कर देंगे। अगर आप धैर्य रखेंगे, तो आपको अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। शिक्षा संबंधी कार्यों से भरपूर लाभ होगा। कृषि कार्यों तथा लेखन कार्यों से भी लाभ होगा। 19 सितम्बर तक आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी और आपके धन में भी बढ़ोतरी होगी। अतः बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये - 19 सितम्बर तक कोई भी शुभ कार्य करने से पहले कन्या का आशीर्वाद जरुर लें, साथ ही घर की महिला के हाथ में चांदी का छल्ला पहनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल