1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 08:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:39 am IST

2 सितंबर की रात 08 बजकर 59 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 सितंबर  तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercurt Transit Leo
Mercurt Transit Leo

मिथुन राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको भाई-बहनों से सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही आपके धन में बढ़ोतरी होगी। आपको व्यापार में फायदा होगा, जिससे आपको आर्थिक रूप से भी फायदा मिलेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 19 सितम्बर तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें और साथ ही हो सके तो पीले रंग की कौड़ियां जलाकर उनकी राख को बहते पानी में बहा दें।

कर्क राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान सुख पाने के लिये कोशिशें करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही व्यापार में वृद्धि के लिये मेहनत जारी रखनी होगी। अतः बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 19 सितम्बर तक अपने पास चांदी की कोई चीज़ रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल