1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों में छा सकते है संकट के बादल

आज बुध कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों में छा सकते है संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 06:48 pm IST

एक बार फिर  बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगा। बुध ग्रह 26 अक्टूबर की रात 08 बजकर 46 मिनट पर और 1 जनवरी, 2019 मंगलवार के दिन सुबह 09 बजकर 49 तक, यानी लगभग 2 महीने 6 दिनों तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercury transit scorpio
Mercury transit scorpio

कुंभ राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपका जीवनयापन बेहतर तरीके से होगा। कठिन परिस्थिति में भी किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आपके पिता की भी तरक्की होगी। तो 1 जनवरी 2019 तक बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए  मां दुर्गा की उपासना करें और हो सके तो दुर्गा बीसा यंत्र धारण करें। इससे आपकी खूब उन्नति होगी।

मीन राशि

बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको मेहनत के बल पर भाग्य का सहयोग मिलेगा। उचित मेहनत से आपको धन की प्राप्ति जरूर होगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा। अतः 1 जनवरी 2019 तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए लोहे की लाल रंग से रंगी हुयी गोलियां अपने पास रखें।  इससे जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल