1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 08:46 pm IST

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है । तृतीया तिथि आज देर रात 02 बजकर 02 मिनट तक ही रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक सौभाग्ययोग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है । तृतीया तिथि आज देर रात 02 बजकर 02 मिनट तक ही रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। ये योग नाम के अनुरूप सदा मंगल करने वाला, भाग्य को बढ़ाने वाला और वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने वाला भी है, इसलिए इसे मंगलदायक योग भी कहते हैं। साथ ही आज दोपहर बाद 12 बजकर 06 मिनट से शोभन योग शुरू हो जायेगा, जो दोपहर बाद पूरा दिन और पूरी रात पार करके अगली सुबह 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। बता दूं कि आज रात 09 बजकर 59 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि - आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं | ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, रिश्ते मधुर होंगे। 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।  आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल