1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 08:46 pm IST

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है । तृतीया तिथि आज देर रात 02 बजकर 02 मिनट तक ही रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक सौभाग्ययोग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। आज कुछ लोगों की नज़र आप पर हो सकती है। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा | साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल