1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

30 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 08:46 pm IST

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है । तृतीया तिथि आज देर रात 02 बजकर 02 मिनट तक ही रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक सौभाग्ययोग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस

आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे।

मकर राशि - आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। इससे आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। किसी बात को लेकर आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल