1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 05:59 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | इसके साथ ही अक्षय नवमी व्रत है | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 November 2019- India TV Hindi
Horoscope 5 November 2019

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | इसके साथ ही अक्षय नवमी व्रत है | शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है | अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो | इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है | इसके साथ ही मगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र चल रहा है | इस नक्षत्र को सुख-समृद्धि और मान-प्रतिष्ठा का सूचक माना जाता है। साथ ही यह व्यवहारिक कौशल और ऊर्जा का प्रतीक भी है। वहीं सारे काम बनाने वाला योग यानी सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात 03:23 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

ज आपका मन आनंदित रहेगा | इस राशि के जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। इस राशि के जो छात्र नए कॉर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, व्यापार में लाभ होगा | 

Vastu Tips: वेटिंग रूम या लॉबी उत्तर दिशा में बनवाना है बेहतर

वृष राशि 
आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे | आपके सारे काम आसानी से हल हो जायेंगे। महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकती हैं। कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कोई जॉब मिल सकती है। शिक्षक आपकी जॉब लगवाने में पूरी मदद करेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। जिनका खुद का कोई शोरुम है, उनके लिये आज पूरा दिन अच्छा रहेगा। मन्दिर में उड़द की दाल दान करें, आपको धन की प्राप्ति होगी | 

नवंबर 2019 कैलेंडर: छठ पूजा, तुलसी विवाह, देव दीपावली सहित पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल