1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 05:59 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | इसके साथ ही अक्षय नवमी व्रत है | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 November 2019
Horoscope 5 November 2019

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है | जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। आज पैसों से जुड़े लेन-देन करने से आपको बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। एग्जाम की तैयारियों के लिये छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में आपका मन भी लगेगा। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगायें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी |

वृश्चिक राशि 
के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप किसी जमीन का सौदा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है। आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अनाथालय में बच्चों को कुछ भेंट करें, सारे काम अच्छे से होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल