1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 05:59 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | इसके साथ ही अक्षय नवमी व्रत है | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 November 2019
Horoscope 5 November 2019

कुंभ राशि 
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने को मिल सकता है। आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं | विवाह योग्य युवक-युवतियों को विवाह के लिये अच्छा रिश्ता मिल सकता है। अगर आप पहले से किसी रिलेशन में हैं, तो आपका रिलेशन शादी में बदल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको बॉस से तारीफ मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के भी चांस हैं। आज बच्चों के साथ शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं | गाय को रोटी खिलायें, धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। 

मीन राशि 
आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के जो लोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यक्षेत्र में सब अच्छा रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल