1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

5 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 05:59 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | इसके साथ ही अक्षय नवमी व्रत है | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 November 2019
Horoscope 5 November 2019

मिथुन राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है | अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो
आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। कोई आपके शब्दों का गलत फायदा उठा सकता है। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। आपको किसी काम में भाई का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। इस राशि के शिक्षकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथीसे आपका रिश्ता मजबूत होगा | देवी मां को पुष्प अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

कर्क राशि 
आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको बदलते मौसम में अपना ध्यान रखने की जरुरत है। किसी बिगड़े हुए काम में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों को दाम्पत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा | युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। राम नाम का 108 बार जप करें, उतार-चढ़ाव की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल