1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 अक्टूबर: कर्क राशि वाले अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, जानें अन्य का हाल

राशिफल 13 अक्टूबर: कर्क राशि वाले अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, जानें अन्य का हाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 12:30 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज अश्विनी शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

वृष राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा । जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि

आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। महिलाओं को ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढे़गी। आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगाएं, करोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी। 

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी पुराने बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाएं रखें , रिश्तो में मजबूती आएगी । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। 

कन्या राशि

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा।  घर पर आपसे मिलाने कोई रिश्तेदार आएगा उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आप जीवनसाथी को गोल्ड की कोई ज्वेलरी उपहार में देंगे। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

तुला राशि

tula rashi
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में समृद्धि बनी रहगी। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

धनु राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा। 

मकर राशि

आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्मस्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि

aqarius
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि

आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल