1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 06:25 pm IST

18 से 24 जून के बीच चंद्रमा सिंह से तुला राशि तक भ्रमण करेगा। इन दिनों में शनि और मंगल की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी और गुरु-चंद्रमा की जोड़ी तुला राशि में बनेगी। जिसका शुभ - अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। शनि की टेढ़ी नजर का अशुभ असर वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर होगा।

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन: इस सप्ताह आपको संभलकर रहना होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। सप्ताह के कुछ दिन आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाले हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। पैसों के मामलों में रिस्क न लें। जोश या जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। इन दिनों में आपको जो कहना है, नपे-तुले शब्दों में कहें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत होने के योग हैं। नया काम या नई नौकरी शुरू करने के लिए समय ठीक है।

इनकम और सेविंग के मामले में आपको सावधान रहना होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। काम पूरे होंगे। साझेदारी के कामकाज से फायदा हो सकता है।इन दिनों में पार्टनर के साथ यादगार समय बीत सकता है। समय अच्छा रहेगा। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है। कॉमर्स में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती है। मेडिकल छात्र भी इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। ये सात दिन आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाने वाले रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।

कर्क: आपके लिए मिला-जुला समय हो सकता है। आप सभी रिश्तों को लेकर धैर्य रखें। अपनी ओर से टीका टिप्पणी न करें। सप्ताह खत्म होते-होते आपको थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। इस सप्ताह परेशानी और चिंता तो रहेगी, लेकिन जल्दी उसका समाधान भी हो सकता है। आपको बीच की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। आपको सप्ताह के आखिरी दिन थोड़ी सावधानी से निकालने चाहिए। परेशानी भरी स्थिति से बाहर निकलने का समय आ गया है।

आपको इसी सप्ताह इसके इशारे भी मिलेंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। वाणी से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। संयम रखें, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। लव लाइफ के मामले में सावधान रहें। पार्टनर या लवर के साथ कुछ गलतफहमियां भी होने के योग बन रहे हैं। मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। अन्य स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। कर्क राशि के लोगों को पूरे सप्ताह सावधान रहने की जरूरत है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है लापरवाही न करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल