1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

आज सूर्य कर रहा है आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 08:53 am IST,  Updated : Jun 21, 2018 01:47 pm IST

सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में इस प्रवेश से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। अतः सूर्य के इस गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर क्या प्रभाव होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

sun transit ardra nakshatra on 22 june 2018 friday
sun transit ardra nakshatra on 22 june 2018 friday

  • जिन लोगों का जन्म हस्त, चित्रा, स्वाति या विशाखा नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर प, ष, ठ, र या त हो, उन लोगों को 6 जुलाई तक अपने हर काम में स्थिरता
  • प्राप्त होगी। आपके जीवन में भी स्थिरता बनी रहेगी। अतः इस स्थिरता को बनाये रखने के लिये- 6 जुलाई तक घर में पीतल के बर्तनों को उपयोग में लाएं। इससे आपके जीवन में और आपके कामों में स्थिरता बनी रहेगी।
  • जिनका जन्म अनुराधा, ज्येष्ठा या मूल नक्षत्र में हुआ हो और जिनका नाम य, न या भ अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को 6 जुलाई तक लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आपके ऊपर अगले सोलह दिनों के दौरान देवी लक्ष्मी की अपार कृपा बरसेगी। आपको धन-दौलत की प्राप्ति होगी। इस स्थिति को यूं ही अगले 16 दिनों तक बनाये रखने के लिये- काली गाय की सेवा करें। साथ ही अपने बड़े भाई का भी सहयोग करें। इससे देवी मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
  • जिन लोगों का जन्म पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण या धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर भ, ध, फ, ज, ख या ग हो, उन लोगों के जीवन में 6 जुलाई तक अथाह लाभ की स्थिति बनेगी। आपको अपने हर काम में लाभ ही लाभ मिलेगा। कुल मिलाके आपके साथ सब अच्छा होगा। अतः लाभ की स्थिति 6 जुलाई तक बनाये रखने के लिये- मन्दिर में गुड़ का दान करें। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और नक्षत्र में जन्में लोगों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल