1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

आज सूर्य कर रहा है आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 08:53 am IST,  Updated : Jun 21, 2018 01:47 pm IST

सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में इस प्रवेश से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। अतः सूर्य के इस गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर क्या प्रभाव होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

sun transit ardra nakshatra on 22 june 2018 friday
sun transit ardra nakshatra on 22 june 2018 friday

  • जिनका जन्म शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद या उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हुआ हो और जिनका नाम ग, स, द या थ अक्षर से शुरू होता हो, उनके घर के मुखिया को 6 जुलाई तक कुछ परेशानी हो सकती है। घर की मुखिया को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए। साथ ही अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये-बन्दर को कुछ खाने को दें। अगर हो सके तो लाल मुंह वाले बन्दर को दें। इससे आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
  • जिन लोगों का जन्म रेवती, अश्विनी, भरणी या कृतिका नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर द, च, ल, अ, ई, उ या ए, उन लोगों को 6 जुलाई तक आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको अपने पैसों को बेवजह खर्च नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतः सूर्यदेव के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- 6 जुलाई तक धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देते रहें। आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
  • जिन लोगों का जन्म रोहिणी या मृगशिरा नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर अ या व हो, उन लोगों को 6 जुलाई तक अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आपको कोई रोग, पीड़ा या भय हो सकता है। अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में नारियल का तेल दान करें, शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल