1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 10:03 am IST

15 जून को शाम 05:38 पर सूर्यदेव वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, यानी इस दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु से कैसा रहेगा आपका पूरा माह।

sun transit gemini
sun transit gemini

मिथुन राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके पहले स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का, यानी आपका खुद का स्थान होता है। इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से 17 जुलाई तक आपको कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके प्रेम-संबंध भी ठीक बने रहेंगे। साथ ही आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अतः 17 जुलाई तक अपने ऊपर सूर्यदेव की कृपा बनाये रखने के लिये आपको सूर्यदेव के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम: ।
इस प्रकार मंत्र जप करने से आपके ऊपर सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी, आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी और आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिलेगा।

कर्क राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु साथ ही इस स्थान का संबंध व्यय से भी है। अतः सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपको शैय्या सुख का लाभ तो मिलेगा, लेकिन साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। इस दौरान आपका जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा कि अपनी जरूरत को ध्यान में रखकर ही पैसा खर्च करें। साथ ही 17 जुलाई तक सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खुले रखें, ताकि आपके घर के अन्दर सूर्य की उचित रोशनी आ सके। साथ ही धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें। ऐसा करने से आपके जीवन में शैय्या सुख तो बना ही रहेगा, साथ ही इससे आपके खर्चों पर भी कंट्रोल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल