1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 10:03 am IST

15 जून को शाम 05:38 पर सूर्यदेव वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, यानी इस दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु से कैसा रहेगा आपका पूरा माह।

sun transit gemini
sun transit gemini

सिंह राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपकी आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी होते-होते रह सकती है या आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिये बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः 17 जुलाई तक अपनी आमदनी को बेहतर रखने के लिये और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें। ऐसा करने से आपकी आमदनी बेहतर रहेगी और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी।
 
कन्या राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपको अपने करियर में कई तरह के लाभ देखने को मिलेंगे। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। साथ ही आपके पिता को भी अपने काम में लाभ मिलेगा। अतः 17 जुलाई तक सूर्यदेव के शुभ फल बनाये रखने के लिये  घर से बाहर निकलते समय अपना सिर सफेद रंग के कपड़े से ढक्कर रखें। इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल