1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 10:03 am IST

15 जून को शाम 05:38 पर सूर्यदेव वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, यानी इस दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु से कैसा रहेगा आपका पूरा माह।

sun transit gemini
sun transit gemini

धनु राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है, आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में प्यार बना रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी हर बात को बिना कहे ही समझ जायेगा। लिहाजा 17 जुलाई तक अपने दाम्पत्य जीवन में शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिये अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरूरतमंद को खिलाएं। इससे आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

मकर राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र और शत्रु से होता है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपको दोस्तों का अधिक साथ नहीं मिल पायेगा। आपके कुछ दोस्त आपसे नाराज हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके शत्रुओं को आपके विरूद्ध षड्यंत्र रचने का मौका मिल सकता है। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर में गेहूं और गुड़ का दान करें। इससे आपको अपने दोस्तों का सहयोग मिलेगा, साथ ही शत्रुओं की चाल से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल