1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 10:03 am IST

15 जून को शाम 05:38 पर सूर्यदेव वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, यानी इस दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु से कैसा रहेगा आपका पूरा माह।

sun transit gemini
sun transit gemini

कुंभ राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में पांचवे स्थान का संबंध मुख्य रूप से विद्या, गुरु, विवेक, संतान और रोमांस से होता है। 17 जुलाई तक सूर्यदेव के इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा। गुरु आपके हर कदम पर साथ खड़े होंगे। आपका विवेक बना रहेगा। आप हर काम को बड़ी ही समझदारी से पूरा करेंगे। इसके अलावा आपके जीवन में संतान का सुख बना रहेगा। रोमांस के मामले में भी आप आगे रहेंगे। लिहाजा 17 जुलाई तक इन सब स्थितियों का लाभ उठाने के लिये छोटे बच्चों को कुछ मीठी चीज़ खाने के लिये दें। इससे सब मामलों में आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

मीन राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है। 17 जुलाई तक सूर्यदेव के इस गोचर से आपके जीवन में भूमि, भवन और वाहन का लाभ बना रहेगा। साथ ही आपको अपनी माता से पूरा सहयोग मिलेगा। अतः 17 जुलाई तक भूमि, भवन, वाहन और माता का सुख-सहयोग पाने के लिये किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं। इससे आपके जीवन में भूमि, भवन और वाहन का सुख बना रहेगा, साथ ही आपको माता का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल