1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 10:03 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 10:03 am IST

15 जून को शाम 05:38 पर सूर्यदेव वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, यानी इस दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु से कैसा रहेगा आपका पूरा माह।

sun transit gemini
sun transit gemini

तुला राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध भाग्य से होता है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपको अपने भाग्य का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। सफलता पाने के लिये आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता है। साथ ही 17 जुलाई तक सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये घर में पीतल के बर्तन उपयोग में लाएं और ध्यान रहे कि इस दौरान किसी को पीतल की कोई चीज़ दान में या गिफ्ट में न दें। ऐसा करने से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा परेशानी खत्म होगी।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव का गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारे स्वास्थ्य से है, हमारी आयु से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 17 जुलाई तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उचित खान-पान और एक्सरसाइज के जरिये आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लिहाजा 17 जुलाई तक अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिये काली गाय की सेवा करें। साथ ही 17 जुलाई तक आपको जब भी मौका मिले तो बड़े भाई का सहयोग करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको लंबी आयु की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल