1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, मेष सहित इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

आज सूर्य कर रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, मेष सहित इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 11:17 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 16 दिसम्बर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक यही पर रहेंगे।

sun transit jyeshtha nakshatra on 3 december 2019
sun transit jyeshtha nakshatra on 3 december 2019

तुला राशि 
अगर आप आज के दिन किसी खास काम से घर से बाहर जा रहे हैं और उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो सूर्यदेव को नमस्कार करके पानी पीने के बाद बाहर जाइये। साथ ही संभव हो तो थोड़ा-सा मीठा भी खाकर जाइए। आज के दिन ऐसा करने से आप जिस भी काम से बाहर जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी| वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि 
अगर आप बिजनेस में फेम पाना चाहते हैं और अपने बिजनेस को लेकर किसी भी तरह के अनजाने भय से बचे रहना चाहते हैं, तो आज के दिन 12 मुखी रुद्राक्ष का एक दाना हाथ में लेकर सूर्यदेव को नमस्कार करें। उसके बाद रुद्राक्ष को एक सफेद रंग के धागे में पिरोकर गले में पहन लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में फेम मिलेगा और आप बिजनेस को लेकर हर तरह के अनजाने भय से भी बचे रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल