1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:16 pm IST

आज सुबह 08:14 पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से मीन खरमास भी समाप्त हो रहा है। अतः विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे। सूर्य की इस मेष संक्रांति का पुण्यकाल भी आज सुबह 08:14 तक रहेगा। किसी भी संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। सूर्य की इस मेष संक्रांति पर हरिद्वार या काशी के अस्सी घाट पर स्नान-दान की परंपरा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 april 2018
horoscope 14 april 2018

धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके जरुर ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवपार्टनर आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। केले के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटने से आपकी शादी जल्द होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है। आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है। आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल