1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:16 pm IST

आज सुबह 08:14 पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से मीन खरमास भी समाप्त हो रहा है। अतः विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे। सूर्य की इस मेष संक्रांति का पुण्यकाल भी आज सुबह 08:14 तक रहेगा। किसी भी संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। सूर्य की इस मेष संक्रांति पर हरिद्वार या काशी के अस्सी घाट पर स्नान-दान की परंपरा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 april 2018
horoscope 14 april 2018

मिथुन राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं। जिससे आप टेंशन में रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। सूर्य को जल अर्पित करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगा। बच्चों के साथ पार्क जा सकते है। साथ ही आइसक्रीम भी खाऐंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। केले के पेड़ में जल अर्पित करने से आपका विवाह जल्द होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल