1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:16 pm IST

आज सुबह 08:14 पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से मीन खरमास भी समाप्त हो रहा है। अतः विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे। सूर्य की इस मेष संक्रांति का पुण्यकाल भी आज सुबह 08:14 तक रहेगा। किसी भी संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। सूर्य की इस मेष संक्रांति पर हरिद्वार या काशी के अस्सी घाट पर स्नान-दान की परंपरा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 april 2018
horoscope 14 april 2018

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। किसी पुराने उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो-चार नये केस मिल सकते हैं। किसी जरूरतमंद को आज कपड़े दान करने से आपके बिगड़े हुए काम पूरे होगें।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिलेगा । आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। तनाव में गुस्सा आप पर निकल सकता है।  हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल