1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 14 अप्रैल 2018: शनिवार को सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:16 pm IST

आज सुबह 08:14 पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से मीन खरमास भी समाप्त हो रहा है। अतः विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे। सूर्य की इस मेष संक्रांति का पुण्यकाल भी आज सुबह 08:14 तक रहेगा। किसी भी संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। सूर्य की इस मेष संक्रांति पर हरिद्वार या काशी के अस्सी घाट पर स्नान-दान की परंपरा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 april 2018
horoscope 14 april 2018

कुंभ राशि
आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, नौकरी में प्रमोशन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।  

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपके काम सरलता से होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल