1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज दोपहर सूर्य कर रहा है रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों के जीवन में आ सकता है सकंट

आज दोपहर सूर्य कर रहा है रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों के जीवन में आ सकता है सकंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:38 pm IST,  Updated : May 25, 2018 07:01 am IST

आज दोपहर 02:21 पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून को दोपहर 12:17 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में इस प्रवेश से विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी प्रभाव होगा, उन्हें इस दौरान अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी।

Sun transit in Rohini Nakshtra
Sun transit in Rohini Nakshtra

ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा या उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक
जिनके नाम का पहला अक्षर 'न', 'य', 'भ', 'ध' या 'ज' हो, उन लोगों को 8 जून तक अपने हर काम से मुनाफाही मुनाफा मिलेगा। आपको हर प्रकार का लाभ मिलेगा। अतः शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 8 जून तक  कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही धर्मस्थल पर कुछ न कुछ दान देते रहें। इससे आपको हर प्रकार का लाभ प्राप्त होगा।

श्रवण, धनिष्ठा या शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक
जिनका नाम 'ख', 'ग' या 'स' अक्षर से शुरू होता हो, उनके घर के मुखिया को आज से 8 जून तक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अतः संभलकर रहने की जरूरत है। साथ ही 8 जून तक इस तरह की परेशानियों से बचने के लिये- घर की पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करें। साथ ही किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं। इससे आपकी सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और नामों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल