1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज दोपहर सूर्य कर रहा है रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों के जीवन में आ सकता है सकंट

आज दोपहर सूर्य कर रहा है रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों के जीवन में आ सकता है सकंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:38 pm IST,  Updated : May 25, 2018 07:01 am IST

आज दोपहर 02:21 पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून को दोपहर 12:17 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में इस प्रवेश से विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी प्रभाव होगा, उन्हें इस दौरान अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी।

Sun transit in Rohini Nakshtra
Sun transit in Rohini Nakshtra

पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती या अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक
जिनके नाम का पहला अक्षर 'स', 'द', 'थ', 'च' या 'ल' हो, उन लोगों को 8 जून तक पैसों के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको कुछ दिनों के लिये आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतः अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 8 जून तक धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देते रहें। साथ ही मौका मिले तो किसी दृष्टिहीन व्यक्ति की मदद जरूर करें।

भरणी, कृतिका या रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक
जिनका नाम 'ल' से, 'अ' से, 'ई' से, 'उ' से, 'ए' से या 'व' अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को 8 जून तक अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान आपको कोई रोग, पीड़ा या भय हो सकता है। अतः ऐसी स्थिति से बचने के लिये 8 जून तक प्रतिदिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इससे आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल