1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:36 pm IST

आज सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने में 15 मार्च की सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

SUN transit kumbh
SUN transit kumbh

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप 15 मार्च तक जो भी काम करेंगे, वो समय पर पूरा जरूर होगा। साथ ही आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। अतः 15 मार्च तक भाग्य का साथ बनाये रखने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि 15 मार्च तक किसी को भी पीतल की कोई चीज़ न दें।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध स्वास्थ्य से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको 15 मार्च तक अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अतः 15 मार्च तक सूर्यदेव की कृपा से अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये - आपको काली गाय की सेवा करनी चाहिए। साथ ही जब भी मौका मिले, बड़े भाई की मदद भी जरूर करें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल