1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:36 pm IST

आज सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने में 15 मार्च की सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

तुला राशि
सूर्यदेव आपके पाचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पाचवें स्थान का संबंध विद्या, गुरु, विवेक, संतान और रोमांस से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से पढ़ाई से आपका ध्यान थोड़ा हट सकता है। आपको अपनी पढ़ाई पर गौर करने की जरूरत है। आपको अपने गुरु से अच्छे संबंध बनाये रखने चाहिए। साथ ही संतान के साथ संबंधों पर भी आपको गौर करने की जरूरत है। 15 मार्च तक रोमांस के मामलों में आप कुछ पिछड़ सकते हैं। अतः 15 मार्च तक हर तरह से अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिये छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें। इससे आपके साथ सब बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि, भवन और वाहन से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको जीवन में माता का सहयोग मिलेगा। साथ ही भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। अतः 15 मार्च तक जीवन में इस लाभ को बनाये रखने के लिये मन्दिर में गुड़ का दान करें। इससे आपके जीवन में हर तरह का लाभ बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल