1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:36 pm IST

आज सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने में 15 मार्च की सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

SUN transit kumbh
SUN transit kumbh

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहले स्थान का संबंध आपके शरीर से, आपके प्रेम-संबंधों से और आपके मान-सम्मान से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 15 मार्च तक आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 15 मार्च तक आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। अतः 15 मार्च तक सूर्य की इन शुभ स्थितियों को जीवन में बनाये रखने के लिए आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपके जीवन में शुभ स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख और व्यय से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा, लेकिन साथ ही आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको बिना जरूरत की चीज़ों पर पैसे खर्च करने से बचना चाहिए। साथ ही सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए। साथ ही सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजें खोलकर रखें, ताकि सूर्यदेव की ऊर्जा घर के अन्दर आ सके। ऐसा करने से आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा। साथ ही आपके खर्चों पर भी कंट्रोल रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल