1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:36 pm IST

आज सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने में 15 मार्च की सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

SUN transit kumbh
SUN transit kumbh

धनु राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरे स्थान का संबंध भाई-बहनों और अभिव्यक्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छे से अभिव्यक्त कर पायेंगे। अतः 15 मार्च तक भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के लिये और अपनी अभिव्यक्ति को बनाये रखने के लिए आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है –ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे ऐसा करने से । साथ ही आप दूसरों के भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे सामने अपनी बातों को अच्छी तरह से प्रेजेन्ट कर पायेंगे।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान का संबंध धन से है, आपकी आर्थिक स्थिति से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही किसी से पैसों का लेन-देन करते समय अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके अलावा 15 मार्च तक सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये - आपको मन्दिर में नारियल तेल की शीशी दान करनी चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल