1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

आज सूर्य कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:36 pm IST

आज सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने में 15 मार्च की सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

SUN transit kumbh
SUN transit kumbh

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का साथ पाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से रिश्तों को अच्छा बनाये रखने के लिये खुद से कोशिशें करनी होंगी। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी ऐसी बात कहने से बचना चाहिए, जो उन्हें बुरी लग सकती है। साथ ही 15 मार्च तक जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाये रखने के लिए अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरुरतमंद को खिलाएं। इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा।.

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्रों से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके दोस्त आपकी हर संभव मदद के लिये तैयार रहेंगे। दूसरे लोग खुद आकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। अतः 15 मार्च तक दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाये रखने के लिए मंदिर में बाजरा दान करें। इससे आपके जीवन में मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल