1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 सितंबर राशिफल: बन रहा है यायीजयद योग, इन राशियों के मिलेगा बिजनेस के साथ अपार धनलाभ

10 सितंबर राशिफल: बन रहा है यायीजयद योग, इन राशियों के मिलेगा बिजनेस के साथ अपार धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 05:22 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यायीजयद योग सूर्योदय से रात 08:37 तक रहेगा। जो कि कुछ राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 september
Horoscope 10 september

तुला राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस के कामों के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा,  पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं, जिससे रिश्तों की नये सिरे से शुरूआत कर सकते हैं।  आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। आज थोड़ी-सी मेहनत करके उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें, सब अच्छा होगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल