1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 सितंबर राशिफल: बन रहा है यायीजयद योग, इन राशियों के मिलेगा बिजनेस के साथ अपार धनलाभ

10 सितंबर राशिफल: बन रहा है यायीजयद योग, इन राशियों के मिलेगा बिजनेस के साथ अपार धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 05:22 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यायीजयद योग सूर्योदय से रात 08:37 तक रहेगा। जो कि कुछ राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 september
Horoscope 10 september

धनु राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। ऑफिस में सभी के साथ ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम तक आप किसी समारोह में जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आज किसी बात को लेकर बड़े भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आज थकान और तनाव महसूस हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा, शाम को पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल