1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

राशिफल 14 मार्च 2018: सतर्क रहें ये 5 राशियां, इन राशियों का बुधवार बीतेगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 06:53 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा राहु-केतु से पीड़ित रहेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

14 march wednesday rashifal in hindi- India TV Hindi
14 march wednesday rashifal in hindi Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज रात 11:43 पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। अतः आज सूर्य की मीन संक्रांति है। सूर्य की प्रत्येक संक्रांति के दौरान पुण्यकाल का बहुत अधिक महत्व होता है।

इसके साथ ही बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा राहु-केतु से पीड़ित रहेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, ये खुशी आपकी जॉब लगने की भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ऑफिस में बॉस से शाबाशी मिल सकती है, आपकी सैलरी बढ़ने के भी चांसेज है। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

वृष राशि
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा, आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो जाएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट से मनमुटाव हो सकता है, सोच-समझकर बात करें। महाकाली की उपासना करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल