1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 जून 2018: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की बदलेगा भाग्य

राशिफल 15 जून 2018: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की बदलेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 01:55 pm IST

आज सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने के साथ-साथ आद्रा नक्षत्र लग रहा है। जिसके कारण वृद्धि योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Horoscope 15 june 2018
Horoscope 15 june 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन बिजनेस के लिए काफी बढ़िया है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। हेल्थ सर्विस से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और उसके साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। भगवान शंकर को दूध चढ़ाएं, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःख दूर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल