1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 जून 2018: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की बदलेगा भाग्य

राशिफल 15 जून 2018: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की बदलेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 01:55 pm IST

आज सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने के साथ-साथ आद्रा नक्षत्र लग रहा है। जिसके कारण वृद्धि योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Horoscope 15 june 2018
Horoscope 15 june 2018

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आपके लिए आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। माता सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएँ बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा । जूनियर आपके सुझाव से सहमत होंगे। प्राइवेट नौकरी में मेहनत के बल पर प्रमोशन का योग बन रहा है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल