1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 नवंबर 2018: शुक्रवार का दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, वहीं ये राशियां रहे सतर्क

राशिफल 16 नवंबर 2018: शुक्रवार का दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, वहीं ये राशियां रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 06:32 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 11:46 से कल पूरा दिन पार करके अगले दिन शाम 04:31 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope
Horoscope

सिंह राशि  
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी पारिवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है, आपका पूरा दिन बिजी हो सकता है। अपने लिये समय निकालने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। किसी के भरोसे कोई काम शुरू ना करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।  लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कन्या राशि  
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मन-मुताबिक फल प्राप्त होगा। इस राशि के  छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। संतान के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। माता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आप अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकेंगे। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें  और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल