1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 नवंबर 2018: शुक्रवार का दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, वहीं ये राशियां रहे सतर्क

राशिफल 16 नवंबर 2018: शुक्रवार का दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, वहीं ये राशियां रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 06:32 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 11:46 से कल पूरा दिन पार करके अगले दिन शाम 04:31 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope
Horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है। आज सोच- समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ में डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा ना करें। अनाथालय में कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। बहते जल में सेब प्रवाहित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें  और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल