1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

राशिफल 19 जून 2018: मंगलवार को लग रहा है वज्र योग, इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:10 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के कारण वज्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 19 june 2018 tuesday
horoscope 19 june 2018 tuesday

कुंभ राशि: आज अचानक नए स्रोतों से धनलाभ होगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्तों से चल रहा कई दिनों से विवाद आज सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप निवेश से जुड़ी योजना बना सकते हैं।  शाम को पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा, आप काफी एन्जॉय करेंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा विवाद आज आपके पक्ष में रहेगा। नीले रंग की शर्ट पहनकर ऑफिस जाएं, तरक्की मिलेगी।
शुभ रंग- Black, शुभ अंक- 6

मीन राशि: आज का दिन यादगार रहने वाला है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो जायेगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे। ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिशकरें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हो। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग पुलिस में हैं आज उन्हें पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। मां शेरावली को लाल चुनरी चढ़ायें, शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल