1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 मई 2018: सिद्ध योग के साथ मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

राशिफल 2 मई 2018: सिद्ध योग के साथ मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 01:22 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:21 am IST

राशिफल 2 मई 2018: बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:25 पर शुरू हुआ था और शाम 05:28 तक रहेगा। यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 2 may wednesday 2018- India TV Hindi
horoscope 2 may wednesday 2018

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 7 महीने तक मंगल मकर राशि में ही रहेंगे। इस बीच 27 जून को सुबह 02:35 पर मंगल मकर राशि में वक्री भी होंगे और 27 अगस्त की शाम 07:35 तक वक्री ही रहेंगे, उसके बाद मंगल फिर से मकर राशि में मार्गी हो जायेंगे। मंगल मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। साथ ही यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।

बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:25 पर शुरू हुआ था और शाम 05:28 तक रहेगा। यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे है। लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर लगातार कोशिशें करनी होंगी, साथ ही परिवारवालों के साथ किसी  निजी समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आज आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है लवमेट के साथ कहीं बाहर हील स्टेशन घूमने की प्लानिंग होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी सारी मुश्किलें हल हो सकती है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल