1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 जून 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशि के पुरुषों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति

राशिफल 24 जून 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशि के पुरुषों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 04:45 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज चम्पक द्वादशी है। रविवार होने के साथ-साथ विशाख नक्षत्र में सिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 june 2018
Horoscope 24 june 2018

तुला राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान बन सकता है। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। आज इस राशि के वर्किंग लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आज इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। आज आपको सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, सभी काम सफल होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज पानी का अधिक सेवन करते रहिये। आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल