1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 जून 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशि के पुरुषों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति

राशिफल 24 जून 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशि के पुरुषों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 04:45 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज चम्पक द्वादशी है। रविवार होने के साथ-साथ विशाख नक्षत्र में सिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 june 2018
Horoscope 24 june 2018

कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज ऑफिस में अपना काम समय से पूरा कर लें। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भगवान विष्णु की उपासना करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन राशि
आज दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा, विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। स्नान के बाद हाथ जोड़कर विष्णु जी को प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल