1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 जून 2018: कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे तो कुछ को हो सकता है शारीरिक कष्ट

राशिफल 25 जून 2018: कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे तो कुछ को हो सकता है शारीरिक कष्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 06:01 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज चम्पक द्वादशी है। सोमवार होने के साथ-साथ विशाख नक्षत्र में सिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope
Image Source : PTI horoscope

धनु
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह का योग है।

मकर
व्यापार-धंधा के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल