1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार को बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार को बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 06:22 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 06:22 am IST

राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मकर
मकर

मकर
आज नए कांट्रेक्ट और एग्रीमेंट करने के लिये दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सगे भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज बच्चों को भी थोड़ा समय दीजिये क्योंकि उन्हें आपकी जरूरत है। सांझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी मित्र के जरिये आज नया  जॉब ऑफर मिल सकता है। 

कुम्भ
आज का दिन काफी अनुकूल है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने करियर को संवारने का एक नया मौका मिलेगा। इस राशि वाले डिजाइनरों को आज पदोन्नति का मौका मिल सकता है। नए क्रियेशन्स करने पर तारीफ के हकदार बनेंगे। थकान भरी दिनचर्या के बावजूद देर रात तक नींद उड़ी रहेगी। सफलता की खुशी आपको सोने नहीं देगी। बच्चे आज कोई अच्छी खबर देंगे। लवमेट के साथ रिलेशन्स मधुर होंगे।

मीन
आपको शासन सत्ता के केंद्र में रहने का मौका मिलेगा। इस मौके का फायदा उठाते हुए आप अपनी कोई पेंडिंग योजना पूरी कर सकतें हैं। व्यावसायिक यात्रा आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण होगी। घरेलू मोर्चे पर मामला कुछ तनाव पूर्ण हो सकता है। आपकी समझदारी इसी में है की टेंशन और विवाद से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। कुछ अनजाने लोगों से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप मिलेंगे, उसी से दोस्ती भी हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल